एआईएफएफ अवॉर्ड्स, 2024-25

प्रश्न – एआईएफएफ (AIFF) अवॉर्ड्स, 2024-25 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) मोहन बागान सुपर जायंट के डिफेंडर सुभाशीष बोस को एआईएफएफ अवार्ड्स 2025 में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
(ii) ईस्ट बंगाल की फॉरवर्ड सौम्या गुगुलोथ को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर चुनी गई।
(iii) वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपरविशाल कैथ (मोहन बागान सुपर जायंट) चुने गए हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii) (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 मई, 2025 को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अवॉर्ड्स, 2024-25 की पुरस्कार समारोह का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में किया गया।
  • एआईएफएफ अवॉर्ड्स एक वार्षिक समारोह है, जिसमें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया जाता है।
  • मोहन बागान सुपर जायंट के डिफेंडर सुभाशीष बोस को एआईएफएफ अवार्ड्स 2025 में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
  • सुभाशीष बोस वर्ष 2012 के बाद पहले बंगाल के खिलाड़ी जिन्हें यह पुरस्कार मिला है।
  • सुभाशीष बोस की कप्तानी में, मोहन बागान पिछले सीजन में लीग विनर्स शील्ड और आईएसएल कप दोनों जीतकर इंडियन सुपर लीग का दोहरा खिताब जीतने वाली इतिहास की दूसरी टीम बन गई है।
  • ईस्ट बंगाल एफसी की फॉरवर्ड सौम्या गुगुलोथ को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर चुनी गई।

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 वर्षीय सौम्या गुगुलोथ इस सीज़न में इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) में सबसे ज़्यादा गोल करने वाली भारतीय खिलाड़ी थी, जिसने इस सीज़न में टॉर्चबियरर्स के लिए नौ लीग मैचों में नौ गोल किए।
    ० अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता –
  • वर्ष के उभरते पुरुष खिलाड़ी – ब्रिसन फर्नांडिस (एफसी गोवा)
  • वर्ष की उभरती महिला खिलाड़ी – तोइजाम थोइबिसाना चानू
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर – विशाल कैथ (मोहन बागान सुपर जायंट)
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर – ए. पंथोई चानू (ईस्ट बंगाल)
  • वर्ष के पुरुष कोच ऑफ द ईयर – खालिद जमील (जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच)
  • वर्ष की महिला कोच ऑफ द ईयर – सुजाता कर (श्रीभूमि एफसी की मुख्य कोच )
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष रेफरी – वेंकटेश आर
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला रेफरी – टेकचाम रंजिता देवी
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष सहायक रेफरी – वैरामुथु पी
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला सहायक रेफरी – रिओहलांग धर
  • कोचिंग में विशिष्ट सम्मान – रंजन चौधरी
  • राज्य संघों के पुरस्कार –
  • सर्वाधिक पुरुष खिलाड़ी पंजीकरण – वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (महाराष्ट्र)
  • सर्वाधिक महिला खिलाड़ी पंजीकरण – वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (महाराष्ट्र)
  • सर्वाधिक ग्रासरूट गतिविधियाँ – वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (महाराष्ट्र)
  • क्लब प्रतियोगिता में सबसे सफल संघ – इडियन फुटबॉल एसोसिएशन (पश्चिम बंगाल)
  • NFC प्रतियोगिताओं में सबसे सफल संघ – मणिपुर और पश्चिम बंगाल (संयुक्त रूप से)
  • AIFF प्रतियोगिताओं की सर्वश्रेष्ठ मेज़बानी – असम, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक
  • सबसे अधिक कोचिंग कोर्स संचालित करने वाला MA – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन
  • सबसे अधिक रेफरी कोर्स चलाने वाला MA – केरल फुटबॉल एसोसिएशन
  • नई परियोजनाएं आरंभ करने के लिए विशेष पुरस्कार – केरल और नागालैंड फुटबॉल एसोसिएशन

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiansuperleague.com/news/aiff-awards-2025-bose-brison-kaith-and-jamil-among-winners

https://www.olympics.com/en/news/aiff-awards-2025-list-indian-football