मिगनोन डु प्रीज

प्रश्न-7अप्रैल‚ 2022 को दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की बल्लेबाज मिग्नोन डु प्रीज ने टेस्ट और वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में एकमात्र टेस्ट मैच किस देश के विरुद्ध खेला था ?
(a) पाकिस्तान
(b) इंग्लैंड
(c) भारत
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 अप्रैल‚ 2022 को दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की बल्लेबाज मिग्नोन डु प्रीज (Mignon du Preez) ने टेस्ट और वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • संन्यास के बाद वह टी-20 क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
  • उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से चार आईसीसी महिला वन-डे विश्व कप में खेला है।
  • डु प्रीज ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में मात्र एक टेस्ट मैच नवंबर‚ 2014 में मैसूर में भारत के खिलाफ खेला था।
  • इस एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होनें 102 रन की शतकीय पारी खेली थी।
  • वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक उन्होंने 46 वन-डे मैचों में दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी।
  • उन्होनें जनवरी‚ 2007 में प्रिटोरिया में पाकिस्तान के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय वन-डे में पदार्पण किया था।
  • अंतिम वन-डे मैच 31 मार्च‚ 2022 को आईसीसी महिला विश्व कप में क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के विरुद्ध खेला था।
  • 154 वन-डे मैच में 3760 रन और 1 विकेट
  • मिग्नोन डु प्रीज ने अब तक 108 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं‚ जिसमें उन्होंने 1750 रन बनाए हैं।
  • एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 2 शतक और 18 अर्धशतक बनाए हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://crickettimes.com/2022/04/women-cricket-mignon-du-preez-announces-retirement-from-odis-tests-with-immediate-effect/