प्रश्न-6अप्रैल‚ 2022 को पशुपालन और डेयरी विभाग‚ भारत सरकार द्वारा किस राज्य में ‘एक स्वास्थ्य (वन हेल्थ)’ पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) हरियाणा
(d) उत्तराखंड
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 6 अप्रैल‚ 2022 को पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी)‚ भारत सरकार ने उत्तराखंड में ‘एक स्वास्थ्य (वन हेल्थ)’ पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की।
- उत्तराखंड में वन हेल्थ सपोर्ट यूनिट द्वारा वन हेल्थ योजना की रूपरेखा को लागू करने हेतु यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
- इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य पायलट परियोजना के कार्यान्वयन से मिले परिणामों के आधार पर एक राष्ट्रीय स्तर का वन हेल्थ रोडमैप विकसित करना है।
- प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार‚ भारत सरकार की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी वन हेल्थ समिति गठित की गई है।
- यह समिति वन हेल्थ सहायता इकाई के कार्यान्वयन का नेतृत्व करेगी।
- परियोजना संचालन समिति का गठन सचिव (डीएएचडी) की अध्यक्षता में गठित किया गया है।
- इस समिति में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय‚ पर्यावरण‚ वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय‚ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)‚ नागरिक समाज‚ अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन के प्रतिनिधि और क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञ शामिल हैं।
- वन हेल्थ पायलट प्रोजेक्ट के तहत‚ परियोजना संचालन समिति की सिफारिशों के आधार पर स्वास्थ्य‚ पशुपालन और पर्यावरण मंत्रालय के सक्षम अधिकारियों को शामिल करके राज्य और जिला स्तर पर स्वास्थ्य समितियां गठित की जाएंगी।

- ‘वन हेल्थ इंडिया’ कार्यक्रम के तहत‚ प्रौद्योगिकियों और वित्त के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों यथा-पशुधन स्वास्थ्य‚ मानव स्वास्थ्य‚ वन्य जीवन और पर्यावरण को बेहतर बनाने हेतु काम किया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…