प्रश्न-हाल ही में शुरू हुए ‘अभ्यास मालाबार-2016 ’ के 20वें संस्करण में किन देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं?
(a) भारत, श्रीलंका, एवं जापान
(b) भारत, अमेरिका एवं जापान
(c) भारत, इस्राइल एवं अमेरिका
(d) भारत, अमेरिका एवं मंगोलिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 10 जून, 2016 को ‘अभ्यास मालाबार-2016’ के 20 वें संस्करण का पश्चिमी प्रशांत महासागर के सासेबो क्षेत्र (जापान) में शुभारंभ हुआ।
- 10-17 जून, 2016 के मध्य होने वाले इस त्रिपक्षीय अभ्यास सत्र में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के अतिरिक्त ‘जापान नौसैन्य स्वरक्षक बल’ (JMSDF : Japanese Maritime self-Defence Force) हिस्सा ले रही है।
- इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य तीनों देशों की नौसेनाओं के बीच परस्पर कार्यक्षमता (interoperability) को बढ़ाना और समुद्री सुरक्षा संचालनों के लिए प्रक्रियाओं की आम सूझ-बूझ को विकसित करना है।
- अभ्यास मालाबार-2016 के दौरान भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस सहयाद्रि एवं आईएनएस सतपुड़ा स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टिल्थ फ्रिगेट, आईएनएस शक्ति, एक आधुनिक बेड़ा टैंकर और सहायक जहाज आईएनएस किर्च तथा स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल कार्वेट कर रहे हैं।
- योकोसुका, जापान में तैनात अमेरिकी नौसेना के 7 वें बेड़े की ‘कैरियर टॉस्क फोर्स 70’ (CTF70) के पोतों ने इस अभ्यास में अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व किया।
- इस अभ्यास में जापान समुद्री स्वरक्षक बल का प्रतिनिधित्व जेएस ह्यूगा’ (JS Hyuga) तथा ‘एसएच 60 K’ हेलीकॉप्टर ने किया।
- गौरतलब है कि वर्ष 1992 में शुरू हुआ ‘अभ्यास मालाबार’ भारत और अमेरिकी नौसेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास है जिसमें जापान आमंत्रित भागीदार है।
- इस अभ्यास के 19 वें संस्करण का आयोजन 14-19 अक्टूबर, 2015 के मध्य चेन्नई तट से दूर किया गया था जिसमे ‘जापान नौसैन्य स्वरक्षक बल’ (JMSDF) ने भी भागीदारी की थी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiannavy.nic.in/content/exercise-malabar-2016
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=146101