प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व मानव अधिकार घोषणा पत्र कब जारी किया था?
(a) 10 दिसंबर, 1948
(b) 10 दिसंबर, 1949
(c) 10 दिसंबर, 1950
(d) 10 दिसंबर, 1951
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 10 दिसंबर, 2015 को संपूर्ण विश्व में मानव अधिकार दिवस (Human Rights Day) मनाया जा रहा है।
- वर्ष 2015 के मानव अधिकार दिवस का मुख्य विषय-‘‘हमारे अधिकार, हमारी स्वतंत्रता, हमेशा’ (Our right, Our Freedoms, Always) है।
- ज्ञातव्य है कि 10 दिसंबर, 1948 को ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ ने विश्व मानव अधिकार घोषणा पत्र जारी कर प्रथम बार मानव अधिकार व मानव के मौलिक स्वातंत्र्य पर घोषणा की थी।
- इसी दिवस की याद में वर्ष 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाए गए इस दिवस का मौलिक सिद्धांत ‘सभी व्यक्तियों एवं सभी राष्ट्रों के लिए उपलब्धियों के एक समान मानक तय करना’ है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/humanrightsday/