प्रश्न-वैज्ञानिकों ने पानी के साथ-साथ ट्यूनेबल वेटेबिलिटी से लैस बुलबुले को पीछे धकेलने में समर्थ किस धातु का एक माइक्रोस्ट्रक्चर सब्सट्रेट विकसित किया है‚ जिसका उपयोग माइक्रोफ्लूडिक उपकरण एवं बायोसेंसर में किया जा सकता है?
(a) चांदी
(b) सोना
(c) एल्युमीनियम
(d) तांबा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 20 जनवरी‚ 2021 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार‚ वैज्ञानिकों ने पानी के साथ-साथ ट्यूनेबल वेटेबिलिटी से लैस बुलबुले को पीछे धकेलने में समर्थ सोने का एक माइक्रोस्ट्रक्चर सब्सट्रेट विकसित किया है।
- इसका उपयोग माइक्रोफ्लूडिक उपकरण एवं बायोसेंसर को डिजाइन करने में किया जा सकता है।
- यह जल परिवहन एवं स्वयं सफाई के कार्यों में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
- वेटेबिलिटी अथवा किसी तरल पदार्थ को एक ठोस सतह के साथ संपर्क बनाए रखने की क्षमता‚ सरफेस एवं इंटरफेस विज्ञान के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण गुण है।
- इसका प्रभाव कई जैव रासायनिक प्रक्रियाओं‚ संवेदन‚ माइक्रोफ्लुइडिक्स‚ जल परिवहन स्वयं सफाई के कार्यों‚ औद्योगिक प्रक्रियाओं में देखा जा सकता है।
- सब्सट्रेट की सतह की ऊर्जा में ट्यूनेबिलिटी की वजह से ट्यूनेबल वेटेलिबिटी का उभार होता है‚ जिसका उपयोग जल परिवहन में प्रवाह की दिशा को विनियमित करने और स्वयं के साफ-सफाई के विभिन्न अनुप्रयोगों में किया जाता है।
- जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजिक्स में प्रकाशित हाल के एक शोध के अनुसार‚ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (सीईएनएस) के डॉ.पी. विश्वनाथ और उनके समूह ने आकार से जुड़े ढाल को प्रदर्शित करने वाला एक सब्सट्रेट विकसित किया है‚ जो सतह की ऊर्जा में परिवर्तन के कारण वेटेबिलिटी को समर्थन करने में मदद करता है।
- सब्सट्रेट में आकार से जुड़े ढाल की विविधता गुंबदों से लेकर अंडाकार छिद्रों तक होती है।
- सब्सट्रेट पर प्रत्येक स्थिति में पानी और तेल के गीला करने से जुड़े अध्ययन से पता चला है कि आकृति विज्ञान के साथ गीला करने की प्रक्रिया का समन्वय करना संभव है।
- सब्सट्रेट ने जल विरोधी (हाइड्रोफोबिक) प्रकृति को दिखाया‚ जो कि ऑक्टाडकेन थिओल नाम के एक कार्बन-अल्किल शृंखला के साथ पानी में घुलनशील सल्फर यौगिक के एक सेल्फ-असेंबल्ड मोनोलेयर के साथ लेपित होने पर बढ़ जाता है।
- सब्सट्रेट पर पानी के सतह के नीचे वेटेबिलिटी की जांच से पता चला है कि इसने मुख्यत: बुलबुले को पीछे धकेला और ऑक्टाडकेन थिओल के लेपन के साथ क्रियाशील होने पर यह मुख्य रूप से तेल को पीछे धकेलता है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…