प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.मई,2026 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महिला सशक्तीकरण समिति का गठन किया
2.राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति को इस समिति की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मई,2026 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महिला सशक्तीकरण समिति का गठन किया
- लोकसभा से भाजपा सांसद डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को इस समिति की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- इस पैनल में लोकसभा के 18 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं।
- निचले सदन यानी लोकसभा के सदस्यों में हेमा मालिनी, हरसिमरत कौर बादल और इकरा चौधरी शामिल हैं।
- राज्यसभा से समिति में सुधा मूर्ति, पी.टी. उषा और स्वाति मालीवाल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…