प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 15 मई ,2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर रहे
- इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 6 समझौता ज्ञापन/समझौता हस्ताक्षरित हुए
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 मई ,2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर रहे
- हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया
- इस यात्रा दोनों नेताओं ने विस्तृत चर्चा की, जिसके दौरान प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की भारत द्वारा कड़ी निंदा को दोहराया, साथ ही यूएई के नेतृत्व और जनता के प्रति भारत की एकजुटता व्यक्त की।
- प्रधानमंत्री ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित पारगमन और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत की स्पष्ट स्थिति भी व्यक्त की, जो स्थायी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के साथ-साथ ऊर्जा एवं खाद्य सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की और ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, फिनटेक, अवसंरचना, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के गहराने का स्वागत किया।
- उन्होंने भारत–यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की सफलता को स्वीकार किया, जिसके परिणामस्वरूप द्विपक्षीय व्यापार नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।
- दोनों नेताओं ने जीवंत और बढ़ती द्विपक्षीय ऊर्जा साझेदारी की सराहना की, जिसमें यूएई भारत की ऊर्जा सुरक्षा में कच्चे तेल, LNG और LPG आपूर्ति के मामले में एक महत्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है।
- नेताओं ने व्यापक ऊर्जा साझेदारी के लिए नई पहलों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।
- इस संदर्भ में, उन्होंने इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के बीच रणनीतिक सहयोग समझौते के निष्कर्ष का स्वागत किया
- जिसका उद्देश्य भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में यूएई की भागीदारी को 30 मिलियन बैरल तक बढ़ाना और भारत में रणनीतिक गैस भंडार स्थापित करने के लिए मिलकर कार्य करना है।
- उन्होंने इंडियन ऑयल लिमिटेड (IOCL) और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के बीच दीर्घकालिक LPG आपूर्ति संबंधी व्यवस्था का भी स्वागत किया।
- दोनों नेताओं ने यूएई की संस्थाओं द्वारा भारत में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा का स्वागत किया। इसमें एमिरेट्स NBD द्वारा भारत के RBL बैंक में 3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) द्वारा भारत के नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट फंड (NIIF) के साथ भारत की प्राथमिकता वाली अवसंरचना परियोजनाओं में 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश, और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी द्वारा भारत की सम्मान कैपिटल में 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश शामिल है।
- इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 6 समझौता ज्ञापन/समझौता हस्ताक्षरित हुए-
- इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (आईएसपीआरएल) और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएएनओसी) के बीच रणनीतिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
- इंडियन ऑयल लिमिटेड (आईओसीएल) और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएएनओसी) के बीच द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पर रणनीतिक सहयोग समझौता।
- सामरिक रक्षा साझेदारी के लिए रूपरेखा।
- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) और ड्राईडॉक्स वर्ल्ड (डीडीडब्ल्यू) के बीच वडीनार में जहाज मरम्मत क्लस्टर स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।
- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), ड्राईडॉक्स वर्ल्ड (डीडीडब्ल्यू) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मैरीटाइम एंड शिपबिल्डिंग (सीईएमएस) के बीच जहाज मरम्मत में कौशल विकास पर समझौता ज्ञापन (एमओयू)।
- सी-डैक, इंडिया और संयुक्त अरब अमीरात की जी-42 के बीच साझेदारी में 8 एक्सफ़्लॉप सुपर कंप्यूटिंग क्लस्टर स्थापित करने के लिए टर्म शीट।
- इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए घोषणा-
(i) भारत के अवसंरचना क्षेत्र में 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक के निवेश की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) और भारत के राष्ट्रीय अवसंरचना एवं निवेश कोष (एनआईआईएफ) को नियुक्त किया जाएगा।
(ii) एमिरेट्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (ईएनबीडी) भारत के आरबीएल बैंक में 3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा।
(iii) अंतर्राष्ट्रीय होल्डिंग कंपनी भारत के सम्मान कैपिटल में 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…