महिला शक्ति केंद्र योजना

प्रश्न-हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांद गांव जिले में महिला शक्ति केंद्र योजना का शुभारंभ और महिला शक्ति केंद्र का लोकार्पण किया। लोकार्पित महिला शक्ति केंद्र का नाम है-
(a) लक्ष्मीबाई
(b) अस्मिता
(c) अहिल्याबाई
(d) प्रेरणा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 अगस्त, 2018 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांद गांव जिले में महिला शक्ति केंद्र योजना का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति केंद्र ‘अस्मिता’ का भी लोकार्पण किया।
  • इस केंद्र में महिलाओं के लिए संचालित योजना के विषय में जानकारी के साथ ही सभी तरह की सुविधाएं प्राप्त होंगी।
  • राज्य सरकार की योजना प्रदेश के 11 आंकाक्षी जिलों में महिला शक्ति केंद्र खोलने की है।
  • इस केंद्र में लड़कियों के 200 घंटे काम करने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उन्हें मानदेय के रूप में 10 हजार रुपये की राशि और और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • महिला शक्ति केंद्र योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक ब्लॉक में 100 वॉलंटियर चयनित किए गए हैं।
  • इसी दिन मुख्यमंत्री ने रायपुर में आयोजित डीआईसीसीआई बिजकॉन, 2018 (DICCI:BIZ CON-2018) सम्मेलन का उद्घाटना किया।
  • यह सम्मेलन दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (DICCI) की छत्तीसगढ़ शाखा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुसूचित वर्ग के युवा उद्यमियों हेतु केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर केंद्रित पुस्तक ‘मेक इट पॉसिबल’ का भी विमोचन किया।
  • वर्तमान में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष छगन मूदड़ा हैं।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://dprcg.gov.in/post/1535033471/_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0_:__%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%95_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%A8_%E0%A4%95%E0%A4%BE_%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE_%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%80__%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80_%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82_:_%E0%A4%A1%E0%A5%89._%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A4%A8_%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9_:__%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80_%E0%A4%A8%E0%A5%87_%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE_%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE_%E0%A4%B6%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF_%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0_%E2%80%99%E0%A4%85%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E2%80%99_%E0%A4%95%E0%A4%BE_%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%A3_
http://dprcg.gov.in/post/1535020619/Raipur_:_New_doors_of_opportunities_opening_for_youth_in_commerce_and_industry_sector_:_Dr_Raman_Singh_:_Chief_Minister_addresses_DICCI_Convention_’Bizcon-2018′