प्रश्न-हाल ही में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित भामाशाह टेक्नो हब का उद्घाटन किया। झालना औद्योगिक क्षेत्र स्थित है-
(a) जयपुर में
(b) जोधपुर में
(c) बीकानेर में
(d) सवाई माधोपुर में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 23 अगस्त, 2018 को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालाना औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर में स्थापित भामाशाह टेक्नो हब का उद्घाटन किया।
- मुख्यमंत्री के अनुसार आधुनिक प्रौद्योगिकी से सुज्जित यह देश का बड़ा केंद्र है, जहां पर लगभग 700 उद्यमी एक साथ बैठकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने हेतु काम कर सकेंगे।
- इस केंद्र में उद्यमियों को स्टार्टअप से संबंधित नवीनतम संभावनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ तकनीकी सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
- राजस्थान सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व युवाओं और उद्यमियों को प्रदेश में सेवाओं के डिजिटल समाधान मुहैया कराने एवं विभिन्न उद्यमों की स्थापना हेतु एक विशेष योजना आई-स्टार्ट शुरू की गई थी।
- इस योजनांतर्गत अभी तक 1000 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत किए जा चुके हैं।
- स्टार्टअप को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने हेतु राज्य सरकार ने कई ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों यथा सिस्को नेटवर्किंग एकेडमी, आईबीएम आईएक्स एकेडमी, एचपी एकेडमी, इन्फोसिस कैम्पस कनेक्ट और ओरेकल वर्कफोर्स के साथ साझेदारी की है।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6 जिलों झुंझुनू, दौसा, श्रीगंगा नगर, बाड़मेर, भीलवाड़ा और करौली में स्थापित किए गए अभय कमांड सेंटर एवं राजस्थान ऑनलाइन पेमेंट ऐप्लीकेशन भामाशाह वॉलेट का उद्घाटन किया।
लेखक विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
http://dipr.rajasthan.gov.in/content/dipr/en/news-detail.93623.html