प्रश्न-28 नवंबर, 2020 को संपन्न महिला बिग बैश लीग, 2020-21 में सिडनी थंडर ने किसे पराजित कर दूसरी बार खिताब जीत लिया?
(a) मेलबर्न स्टार्स
(b) सिडनी सिक्सर
(c) एडीलेड स्ट्राइकर्स
(d) मेलबर्न रेनेगेडेस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 25 अक्टूबर से 28 नवंबर, 2020 के मध्य क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित महिला बिग बैश लीग, 2020-21 ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
- प्रायोजक-रेबेल (Rebel)
- प्रतिभागी टीमें-(8) मेलबर्न स्टार्स, ब्रिस्बेन हीट, सिडनी थंडर, पर्थ स्कॉर्चर्स, सिडनी सिक्सर, एडीलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न रेनेगेडेस, होबार्ट हरिकेन्स
- 28 नवंबर, 2020 को सिडनी स्थित नॉर्थ ओवल मैदान पर खेले गए महिला बिग बैश लीग, 2020-21 के फाइनल मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स को सिडनी थंडर ने 7 विकेट से पराजित कर खिताब जीत लिया।
- सिडनी थंडर ने दूसरी बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
- फाइनल मुकाबले में सिडनी थंडर की गेंदबाज शबनीम इस्माइल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- पर्थ स्कॉर्चर्स की सोफी डिवाइन ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुनी गईं।
- इस लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स की बल्लेबाज बेथ मूनी ने सर्वाधिक रन (551 रन) बनाए।
- लीग में सिडनी थंडर की गेंदबाज सैमी-जो जॉनसन ने सर्वाधिक विकेट (22 विकेट) प्राप्त किए।
- सिडनी थंडर की कप्तान राचेल हेन्स और मेलबर्न स्टार्स की कप्तान मेग लैनिंग थीं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espncricinfo.com/story/_/id/30419951/odi-wbbl-final-draw-more-1-million-viewers