पापा बोउबा डिओप

प्रश्न-29 नवंबर, 2020 को दिग्गज फुटबॉलर पापा बोउबा डिओप का निधन हो गया। वह किस देश के फुटबॉलर थे।
(a) नाइजीरिया
(b) घाना
(c) सेनेगल
(d) फ्रांस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 नवंबर, 2020 को सेनेगल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पापा बोउबा डिओप (Papa Bouba Diop) का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उनका निधन फ्रांस, पेरिस में हुआ।
  • जापान और दक्षिण कोरिया में वर्ष 2002 में आयोजित फीफा विश्वकप के प्रारंभिक मैच में डिओप की गोल की मदद से सेनेगल ने गत चैंपियन फ्रांस को पराजित कर उलट फेर किया था।
  • इस विश्व कप में सेनेगल ने पदार्पण किया था और इस जीत की बदौलत टीम क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंची थी।
  • इस फुटबॉलर ने अपने कॅरियर में फुल्हम
  • पोर्ट्समाउथ, बर्मिंघम सिटी जैसे बड़े फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेले।
  • उन्होंने अपने पेशेवर कॅरियर में 261 मैच खेले और 26 गोल किए।
  • अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में उन्होंने 63 मैच खेले और 11 गोल किए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/football/papa-boupa-diop-dead-senegal-football-2002-world-cup-premier-league-fulham-fifa/article33209705.ece