प्रश्न – महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल), 2026 के संदर्भ में नैट साइवर-ब्रंट से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- वह डब्ल्यूपीएल इतिहास में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
- उन्होंने यह शतक वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध बनाया।
- वह तीन अलग-अलग डब्ल्यूपीएल सीजन में 300+ रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज हैं।
- डब्ल्यूपीएल इतिहास में उनके नाम सर्वाधिक रन और सर्वाधिक 50+ स्कोर दर्ज हैं।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 जनवरी, 2026 को मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनी।
- इन्होंने वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हुए डब्ल्यूपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाफ शतक जड़ा।
- तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 57 गेंद में 175.43 की स्ट्राइक रेट से 100 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
- इस शतकीय पारी लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
- – मैच के दौरान नैट साइवर ब्रंट ने कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की।
- इसी के साथ, वह तीन अलग डब्ल्यूपीएल सीजन में 300 रन के आंकड़े को छूने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं।
- इस सीजन में उन्होंने अब तक 319 रन बनाए हैं, और उनका औसत 79.75 है, जबकि स्ट्राइक रेट 154.85 है।
- नैट साइवर-ब्रंट लीग में सर्वाधिक रन (1346) और सर्वाधिक 50+ स्कोर (12) लगाने वाली खिलाड़ी हैं।
- वह डब्ल्यूपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों (5) में शामिल रहने वाली बल्लेबाज भी हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…