बिग-बैश लीग, 2025 -26

प्रश्न – 25 जनवरी, 2026 को संपन्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट द्वारा प्रशासित पुरुषों की पेशेवर घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता बिग-बैश लीग‚ 2025 -26 का खिताब किसने जीता है?
(a) सिडनी सिक्सर्स
(b) पर्थ स्कॉर्चर्स
(c) सिडनी थंडर
(d) एडीलेड स्ट्राइकर्स
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 दिसंबर, 2025 से 25 जनवरी, 2026 के मध्य क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रशासित पुरुषों की पेशेवर घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता बिग-बैश लीग (BBL) का 15वां संस्करण संपन्न हुआ।
  • 25 जनवरी, 2026 को पर्थ स्टेडियम, पर्थ में में संपन्न फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से पराजित कर खिताब जीत लिया।
  • इस जीत के साथ ही पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने रिकॉर्ड छठी बार बिग-बैश लीग (BBL) के खिताब को अपने नाम किया है।
  • पर्थ स्कॉर्चर्स के डेविड पायने को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
  • इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सैम हार्पर ( मेलबर्न स्टार्स ) चुने गए।
  • इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (466 रन) पर्थ स्कॉर्चर्स के फिन एलन ने बनाए।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (20 विकेट) मेलबर्न स्टार्स के हारिस रऊफ ने लिए।
  • सिडनी सिक्सर्स के कप्तान मोइसेस हेनरिक्स एवं पर्थ स्कॉर्चर्स के कप्तान एश्टन टर्नर थे।
  • उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 130 रन ) सिडनी थंडर के डेविड वार्नर ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ बनाए।
  • सबसे ज़्यादा छक्के (38) पर्थ स्कॉर्चर्स के फिन एलन ने लगाए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/10289/big-bash-league-2025-26/matches

https://www.espncricinfo.com/series/big-bash-league-2025-26-1490534/match-schedule-fixtures-and-results