महिला पुलिस वालंटियर योजना

Mahila Police Volunteer Initiative launched in Haryana

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा घोषित ‘महिला पुलिस वालंटियर योजना’ की शुरूआत की गई?
(a) पंजाब        (b) हरियाणा
(c) उत्तर प्रदेश (d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 दिसंबर, 2016 को हरियाणा राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा घोषित महिला पुलिस वालंटियर योजना की शुरुआत की गई।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और महिला एवं बाल विकास (WCD) सचिव लीना नायर ने इस योजना की औपचारिक शुरुआत की।
  • इस योजना को प्रारंभ करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।
  • योजना के तहत हरियाणा सरकार ने पुलिस वालंटियर के तौर पर लगभग 1,000 महिलाओं को नियुक्त किया है।
  • यह पहल करनाल और महेंद्रगढ़ में लागू की जा रही है।
  • इसका उद्देश्य पुलिस सेवा को लैंगिक आधार पर अधिक कारगर बनाने के इरादे से पुलिस बल के भीतर महिला कर्मियों की मौजूदगी बढ़ाना और समुदाय से संपर्क बेहतर करना है।
  • उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से इस योजना को अपनाने को कहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=155377