प्रश्न-ICC महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप, 2016 की ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ किसे घोषित किया गया है?
(a) हैले मैथ्युज
(b) मेग लैनिंग
(c) स्टेफनी टेलर
(d) असिमा मोहम्मद
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 3 अप्रैल, 2016 को महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का पांचवां ट्वेंटी-20 विश्व कप का फाइनल ईडेन गार्डेन स्टेडियम, कोलकाता में खेला गया।
- वेस्टइंडीज महिला टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रलिया को 8 विकेट से पराजित कर पहली बार ट्वेंटी-20 विश्व कप जीत लिया।
- ऑस्ट्रेलिया इससे पूर्व लगातार तीन ट्वेंटी-20 विश्व कप जीत चुका था।
- फाइनल में 2 ओवरों में 13 रन देकर 1 विकेट तथा सर्वाधिक 66 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की आलराउंडर हैले मैथ्युज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
- टूर्नामेंट में सर्वाधिक 246 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
- ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान मेग लैनिंग थीं।
- 16 मार्च को पाकिस्तान के विरुद्ध वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद ने 3 विकेट प्राप्त किए और उनके अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 विकेटों की संख्या 100 पहुंच गई।
- इस उपलब्धि के साथ अनीसा अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 क्रिकेट में 100 विकेट प्राप्त करने वाली प्रथम खिलाड़ी (पुरुष या महिला दोनों में) बन गईं।
- 27 मार्च को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलते हुए इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स अंतर्राष्ट्रीय टवेंटी-20 क्रिकेट में 2500 रन का आंकड़ा पार कर गईं।
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली वे प्रथम खिलाड़ी (पुरुष या महिला) हैं।
- पुरुषों में ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) के नाम है।
- मैक्कुलम ने 71 मैचों की 70 पारियों में 2140 रन बनाए हैं।
- मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.icc-cricket.com/world-t20/results/women
http://www.espncricinfo.com/icc-womens-world-twenty20-2016/content/series/901361.html
https://en.wikipedia.org/wiki/2016_ICC_Women%27s_World_Twenty20
http://www.icc-cricket.com/world-t20/match/women-worldt20-2016/23
http://timesofindia.indiatimes.com/sports/icc-world-t20-2016/top-stories/Spinner-Anisha-relishes-her-century/articleshow/51470351.cms