प्रश्न-4-8 अप्रैल, 2016 तक ‘चौथा भारत जल सप्ताह’ का आयोजन जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष कौन-सा देश भागीदार देश के रूप में इस विशाल आयोजन से संबद्ध होगा?
(a) भूटान
(b) नेपाल
(c) फ्रांस
(d) इस्राइल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 4-8 अप्रैल, 2016 तक चौथा भारत जल सप्ताह का आयोजन जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा आईटीपीओ प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
- इस वर्ष के ‘भारत जल सप्ताह’ का विषय-‘सबके लिए जल-सम्मिलित प्रयास’ (Water for all: Striving Together) है।
- इस वर्ष इस्राइल भागीदार देश के रूप में इस विशाल आयोजन से संबद्ध है।
- इसमें भारत समेत लगभग 20 देशों के 1500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- इसके अलावा इस दौरान ‘वॉटर एक्सपो-2016’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जल संसाधन क्षेत्र की प्रौद्योगिकियों और समाधानों को प्रदर्शित किया गया।
- ज्ञातव्य है कि जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय जल से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वर्ष 2012 से एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के रूप में भारत जल सप्ताह का आयोजन करता आ रहा है।
- अब तक वर्ष 2012, 2013 और 2015 में तीन भारत जल सप्ताह आयोजित किए जा चुके हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.indiawaterweek.in/
http://wrmin.nic.in/forms/List.aspx?lid=642&Id=4
http://www.pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46966
http://www.indiawaterweek.in/docs/information_bulletien/IB1_2016.pdf