महिला कबड्डी विश्व कप, 2025

प्रश्न – महिला कबड्डी विश्व कप, 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन ढाका के शहीद सुहरावर्दी इंडोर स्टेडियम में किया गया।
(b) भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता।
(c) महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में कुल 12 देशों की टीमों ने भाग लिया।
(d) संजू देवी को टूर्नामेंट की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) चुना गया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 नवंबर, 2025 से 24 नवंबर, 2025 तक महिला कबड्डी विश्व कप, 2025 का आयोजन बांग्लादेश के ढाका में किया गया
  • दूसरे महिला कबड्डी विश्व कप के सभी मैच ढाका के शहीद सुहरावर्दी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए।
  • इसमें कुल 11 देशों की टीमों ने भाग लिया।
  • भारत ने महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब जीता है।
  • यह भारतीय महिला कबड्डी टीम द्वारा विजित लगातार दूसरा विश्व कप खिताब है।
  • इससे पहले भारत ने वर्ष 2012 में पटना, बिहार में आयोजित पहले संस्करण में भी जीत हासिल की थी।
  • भारत महिला कबड्डी विश्व कप के शुरुआती तीन ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बनी।
  • उसने ईरान को 33-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
  • संजू देवी को महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया।
  • चीनी ताइपे की आई मिन लिन सर्वश्रेष्ठ रेडर चुनी गई।
  • बांग्लादेश की एम श्रीति अख्तर को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/women-kabaddi-world-cup-2025-results-scores-standings-points-table

https://www.business-standard.com/sports/other-sports-news/sanju-devi-s-inspiring-journey-to-becoming-kabaddi-world-cup-2025-mvp-125120100414_1.html

https://www.aninews.in/news/sports/others/bangladesh-kabaddi-federation-praises-successful-womens-kabaddi-world-cup-202520251201150802

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-congratulates-indian-womens-kabaddi-team-on-winning-the-kabaddi-world-cup-2025

https://www.prokabaddi.com/features/women-kabaddi-world-cup-2025-dhaka-results-standings