फिडे शतरंज विश्व कप‚ 2025

प्रश्न – 27 नवंबर‚ 2025 को संपन्न फिडे शतरंज विश्वकप‚ 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) सर्गेई कारजाकिन
(b) आंद्रे एवगेनेविच एसिपेंको
(c) जावोखिर सिंदारोव
(d) वेई यी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 अक्टूबर, 2025 से 27 नवंबर‚ 2025 के मध्य फिडे शतरंज विश्वकप‚ 2025 गोवा‚ भारत में संपन्न हुआ।
  • यह शतरंज विश्व कप का 11वां संस्करण था।
  • 206 शतरंज खिलाड़ियों ने नॉक आउट प्रारूप वाले इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया।
  • इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा किया गया।
  • कुल पुरस्कार राशि 20 लाख डॉलर (लगभग 166 करोड़ रुपये) थी।
  • फिडे शतरंज विश्व कप‚ 2025 का खिताब उज्बेकिस्तान के 19 वर्षीय खिलाड़ी जावोखिर सिंदारोव ने जीत लिया है
  • इस जीत के साथ सिंदारोव सबसे कम उम्र के फिडे शतरंज विश्वकप चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • चीन के वेई यी दूसरे स्थान पर रहे।
  • रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर आंद्रे एवगेनेविच एसिपेंको ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fide.com/javokhir-sindarov-crowned-2025-fide-world-cup-champion/#:~:text=Javokhir%20Sindarov%20secured%20the%20title,ingredients%20for%20a%20dramatic%20finish.

https://worldcup2025.fide.com/