महिंद्रा आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल- ‘ALSV’

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) भारतीय सैनिकों की सुरक्षा और रणनीतिक रक्षा क्षमता को सुदृढ़ करने हेतु महिंद्रा डिफेंस सिस्टम ने आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) को निर्मित व विकसित किया है।
(ii) आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल पूर्णत: स्वदेशी है, तथा इसे विशेष रूप से सेना और सशस्त्र बलों हेतु डिजाइन और विकसित किया गया है।
उपर्युक्‍त में कौन-सा कथन सत्‍य है?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) कोई नहीं
(d) (i) तथा (ii) दोनों
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

महिंद्रा डिफेंस आर्मर्ड ‘एएलएसवी’

  • 16 जून, 2023 को महिंद्रा डिफेंस ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए आर्मर्ड एएलएसवी (Mahindra Armored Light Specialist Vehicle : ALSV) की डिलीवरी प्रारंभ की तथा इस मौके पर फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित किया गया।
  • महिंद्रा आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) एक हल्‍का बख्तरबंद सामरिक वाहन है, जिसे विशेष रूप से सेना (सशस्त्र बलों) के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है।
  • इसे B7 लेवल और STANAG स्तर-II तक बैलिस्टिक सुरक्षा मिलता है, अर्थात इसका कवच आर्मर-पियर्सिंग (Piercing) राइफल से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा प्राक्षेपिकी और विस्फोटकों से सभी तरफ (आगे, पीछे) सुरक्षा मिलती है।

महिंद्रा आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV)


एएलएसवी (ALSV) की विशेषता

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mahindraarmored.com/armoured/apc/light-armored-specialist-vehicle.asp#gsc.tab=0