एएसके प्राइवेट वेल्‍थ हुरुन इंडिया – फ्यूचर यूनीकार्न सूचकांक, 2023

प्रश्न – वर्ष 2023 के एएसके प्राइवेट वेल्‍थ हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनीकॉर्न सूचकांक के अनुसार भारत में कितने फ्यूचर यूनीकार्न हैं?
(a) 147
(b) 149
(c) 150
(d) 151
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • सूचकांक के अनुसार भारत में कुल 147 फ्यूचर यूनीकार्न हैं; ये 147 फ्यूचर यूनीकार्न 25 भारतीय शहरों से संबंधित हैं।
  • इन 147 फ्यूचर यूनीकार्न को औसतन वर्ष 2015 में स्थापित किया गया है।
  • वर्ष 2022 में फ्यूचर यूनीकार्न की संख्या 122 थी।
  • अधिकतर फ्यूचर यूनीकार्न वित्तीय सेवा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, प्रबंधन, समाधान एवं शिक्षा से जुड़े हुए हैं।
  • वर्ष 2023 में भारत में केवल 3 यूनीकार्न की वृद्धि हुई, जबकि वर्ष 2022 में यह वृद्धि 24 थी।

लेखक – अशोक तिवारी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/Industry/unicorn-cheetah-start-ups-decline-y-o-y-hurun-index/article67016581.ece