महा मेडटेक मिशन

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन “महा मेडटेक मिशन (Maha MedTech Mission)” के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह मिशन अनुसंधान राष्ट्रीय रिसर्च प्रतिष्ठान (ANRF), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया गया है।
(b) मिशन का उद्देश्य भारत को आयातित चिकित्सा उपकरणों पर निर्भरता से मुक्त कर स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देना है।
(c) मिशन के अंतर्गत केवल सरकारी संस्थानों को ही वित्तीय सहायता दी जाएगी, निजी स्टार्टअप्स और MSMEs को नहीं।
(d) इस मिशन के अंतर्गत उन्नत डायग्नोस्टिक इमेजिंग, एआई/एमएल आधारित प्लेटफॉर्म, रोबोटिक्स और पॉइंट-ऑफ-केयर डायग्नोस्टिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 अक्टूबर, 2025 को अनुसंधान राष्ट्रीय रिसर्च प्रतिष्ठान (एएनआरएफ) ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से “महा मेडटेक मिशन (Maha MedTech Mission)” का शुभारंभ किया।
  • यह पहल “मिशन फॉर एडवांसमेंट इन हाई-इम्पैक्ट एरियाज (MAHA)” के अंतर्गत एक प्रमुख कार्यक्रम है।
  • इस मिशन का मूल उद्देश्य भारत को महंगे आयातित चिकित्सा उपकरणों पर निर्भरता से मुक्त कर, स्वदेशी नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं किफायती बनाना है।
    ० महा मेडटेक मिशन के तीन मुख्य उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं —
  1. जनस्वास्थ्य पर प्रभाव: ऐसी चिकित्सा तकनीकों को प्रोत्साहन देना जो प्राथमिक रोगों के उपचार में मदद करें और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को व्यापक बनाएं।
  2. लागत में कमी: ऐसी तकनीकी पहलों को बढ़ावा देना जो उपचार को सस्ता और आम जनता के लिए वहनीय बनाएं।
  3. स्वदेशी क्षमता सुदृढ़ करना: देश में मेडटेक उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान संगठनों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भरता बढ़ाना।
  • महा मेडटेक मिशन के तहत अकादमिक संस्थान, अनुसंधान केंद्र, अस्पताल, स्टार्टअप्स, MSMEs और उद्योग साझेदार वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्रत्येक परियोजना को उसकी उपलब्धियों के अनुसार 5 – 25 करोड़ रुपये तक की सहायता दी जाएगी, जबकि विशेष परियोजनाओं के लिए यह राशि 50 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
  • मिशन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों जैसे – उन्नत डायग्नोस्टिक इमेजिंग, न्यूनतम आक्रामक शल्य तकनीकें, एआई/एमएल आधारित प्लेटफॉर्म, रोबोटिक्स, पॉइंट-ऑफ-केयर डायग्नोस्टिक्स आदि को सम्मिलित किया गया है।
  • विशेष रूप से टीबी, कैंसर, नवजात शिशु देखभाल और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • वित्त पोषण के अतिरिक्त, मिशन राष्ट्रीय पहलों जैसे पेटेंट मित्र (आईपी संरक्षण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण), मेडटेक मित्र (नियामक मार्गदर्शन और मंजूरी), क्लिनिकल ट्रायल नेटवर्क (नैदानिक सत्यापन और साक्ष्य निर्माण के लिए) के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन के माध्यम से सक्षम समर्थन प्रदान करेगा।
  • यह मिशन दो चरणों में आवेदन आमंत्रित करेगा।
  • पहले चरण में कॉन्सेप्ट नोट्स 15 सितंबर से 7 नवम्बर, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
  • चयनित प्रस्तावों को दूसरे चरण में पूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया दिसंबर 2025 में प्रारंभ होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2182432

https://anrfonline.in/ANRF/maha_medTech?HomePage=New