प्रश्न-3 जून‚ 2021 को महाराष्ट्र सरकार ने कितनी राशि की राज्य वार्षिक प्राथमिकता क्षेत्र ऋण योजना और 18,10,779 करोड़ रुपये की समग्र वार्षिक ऋण योजना की शुरुआत की है?
(a) 2,50,861 करोड़ रुपये
(b) 3,35,425 करोड़ रुपये
(c) 4,60,881 करोड़ रुपये
(d) 5,25,230 करोड़ रुपये
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 3 जून‚ 2021 को महाराष्ट्र सरकार ने 4,60,881 करोड़ रुपये की राज्य वार्षिक प्राथमिकता क्षेत्र ऋण योजना और 18,10,779 करोड़ रुपये की समग्र वार्षिक ऋण योजना की शुरुआत की।
- राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में बैंकों द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए 1.19 लाख करोड़ रुपये वार्षिक ऋण देने का लक्ष्य रखा है।
- इस राशि में से 60,860 करोड़ रुपये खरीफ और रबी सीजन के फसल ऋण के लिए निर्धारित किए गए हैं।
- राज्य में बैंकों ने वित्त वर्ष 2021 के दौरान 47,972 करोड़ रुपये के फसली ऋण वितरित किए हैं‚ जो विगत 5 वर्षों में सबसे अधिक है।
- सरकार ने राज्य में बैंकों को चालू खरीफ सीजन‚ 2021 के दौरान फसल ऋण संवितरण के तहत अधिक वित्त जारी रखने और जून‚ 2021 के अंत तक सीजन लक्ष्य हासिल करने की सलाह दी है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…