डॉ. लक्ष्मीनंदन बोरा

प्रश्न-3 जून‚ 2021 को किस भाषा के साहित्यकार रहे डॉ. लक्ष्मी नंदन बोरा का निधन हुआ?
(a) तेलुगू
(b) कन्नड
(c) हिंदी
(d) असमी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 जून‚ 2021 को असमी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. लक्ष्मीनंदन बोरा का निधन हो गया।
  • उन्होंने वर्ष 1988 में अपने उपन्यास ‘पाताल भैरवी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता।
  • वर्ष 2008 के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा उन्हें उनके उपन्यास ‘कायाकल्प’ के लिए सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/covid-19-assamese-litterateur-lakshmi-nandan-bora-passes-away/article34715572.ece