महामना एक्सप्रेस

Mahamana Express

प्रश्न-22 जनवरी, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में किसके बीच नई अत्याधुनिक रेलगाड़ी ‘महामना एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई?
(a) वाराणसी से लखनऊ
(b) वाराणसी से नई दिल्ली
(c) वाराणसी से रांची
(d) वाराणसी से मुंबई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 जनवरी, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई अत्याधुनिक रेलगाड़ी O2417 वाराणसी-नई दिल्ली ‘महामना एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई।
  • इस नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी का नाम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय के नाम पर रखा गया है।
  • महामना एक्सप्रेस हाल ही में पूरे हुए गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट के रास्ते वाराणसी से नई दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर निर्बाध चलने वाली पहली ट्रेन है।
  • यह लखनऊ के रास्ते हफ्ते में 3 बार वाराणसी से नई दिल्ली के बीच में चल रही है।
  • इसका किराया सामान्य किराए से लगभग 15 प्रतिशत अधिक रखा गया है।
  • इसके डिब्बों तथा केबिन्स को अत्याधुनिक व सुविधा जनक बनाने का प्रयास किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135716