नसीम अल-बहर

NASEEM AL BAHR

प्रश्न-हाल ही में ‘नसीम अल-बहर’ (Naseem Al-Bahr) नामक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का दसवां संस्करण गोवा तट पर शुरू हुआ। यह नौसैनिक अभ्यास किन देशों के बीच किया जाता है?
(a) भारत और बहरीन
(b) भारत और मालदीव
(c) भारत और ओमान
(d) भारत और बांग्लादेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय नौसेना और ओमान की शाही नौसेना (Royal Navy of Oman) के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल-बहर’ (Naseem Al-Bahr) के दसवें संस्करण का आयोजन 22-27 जनवरी, 2016 तक गोवा तट पर अरब सागर में किया जा रहा है।
  • भारत और ओमान द्वारा इस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास को वर्ष 1993 से आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास द्वारा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।
  • इसे दो चरणों में आयोजित किया जायेगा।
  • पहला चरण पोत चरण (Harbour Phase) होगा, जिसे 22-24 जनवरी के बीच गोवा के तट पर किया जाएगा।
  • दूसरा चरण समुद्री चरण (Sea Phase) होगा तथा इसे गोवा तट से सटे अरब सागर में किया जायेगा।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के दो जहाज-आईएनएस त्रिकंद (INS Trikand) और ‘आईएनएस त्रिशूल’ (INS Trishul) हिस्सा लेंगे।
  • इसके अलावा तेज हमलावर जलपोत, समुद्री गश्ती हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर भी इसमें हिस्सा लेंगे।
  • जबकि ओमानी नौसेना के दो जहाज आरएनओवी-अल-शमिख (RNOV AL-Shamikh) और आरएनओवी अल- सीब (RNOV AL-Seeb) हिस्सा ले रहे हैं।
  • इस नौसैनिक द्वविपक्षीय अभ्यास के 9वें संस्करण का आयोजन सितंबर, 2013 में ओमान तट पर उत्तरी अरब सागर (North Arabian Sea) में हुआ था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135706