महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनवारण

Rajghat gets Mahatma Statue, for the first time

प्रश्न-उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महात्मा गांधी की 148वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में स्थित राजघाट (महात्मा गांधी का समाधि स्थल) परिसर के पार्किंग क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रपिता का प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का निर्माण किस मूर्तिकार ने किया है?
(a) अनीष कपूर
(b) रामसुतार
(c) देवी प्रसाद राय चौधरी
(d) राघव कनेरिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 अक्टूबर, 2017 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महात्मा गांधी की 148 वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में स्थित राजघाट परिसर के पार्किंग क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • महात्मा गांधी के समाधि स्थल (राजघाट) परिसर में पहली बार उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।
  • इस प्रतिमा की ऊंचाई 1.8 मीटर है और यह कांस्य निर्मित है।
  • प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार रामसुतार ने किया है।
  • इसकी निर्माण लागत राशि 8.73 लाख रुपये है।
  • पेडेस्टल (मूर्तितल) के सामने की तरफ महात्मा गांधी का प्रसिद्ध संदेश ‘बी द चेंज यू विश टू सी’ (Be the Change you Wish to see) लिखा हुआ है।
  • इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने इस परिसर के पार्किंग क्षेत्र में एक व्याख्यान केंद्र का भी उद्घाटन किया।
  • जिसमें एलईडी स्क्रीन का उपयोग करके डिजिटल प्रदर्शन के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों के विषय में संवाद मूलक व्याख्या सीखने की सुविधा प्रदत्त की गई है।
  • इस व्याख्यान केंद्र की निर्माण लागत राशि 59 लाख रुपये है।
  • इसके अतिरिक्त उपराष्ट्रपति ने राजघाट समाधि समिति के आंगतुक कक्ष, प्रकाशन इकाई, स्टाफ कक्ष, और पेयजल सुविधा से सुजज्जित नए प्रशासनिक खंड का भी उद्घाटन किया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171313
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67434
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67432