ट्रांसजेंडरों हेतु पहला सामुदायिक शौचालय

First community toilet for transgenders inaugurated in Bhopal

प्रश्न-भारत में ट्रांसजेंडरों हेतु पहला सामुदायिक शौचालय किस राज्य में स्थापित किया गया है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) केरल
(c) मध्य प्रदेश
(d) तमिलनाडु
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 अक्टूबर, 2017 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल (मध्य प्रदेश) के मंगलवाड़ा क्षेत्र में ट्रांसजेंडरों के उपयोग हेतु निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया।
  • यह भारत में ट्रांसजेंडरों के उपयोग हेतु निर्मित पहला सामुदायिक शौचालय है।
  • इस शौचालय का निर्माण भोपाल नगर निगम (Bhopal Municipal Corporation) द्वारा किया गया है।
  • इसकी निर्माण लागत राशि 35 लाख रुपये है।
  • इस शौचालय में चेंज रूम और मेक-अप रूम भी है।
  • शौचालय के दरवाजे पर पुरुषों, महिलाओं, विकलांगों और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अलग-अलग संकेत निर्दिष्ट किए गए हैं।
  • मंगलवाड़ा क्षेत्र में ट्रांसजेंडरों की बड़ी आबादी निवास करती है।

संबंधित लिंक
https://www.thebetterindia.com/117100/madhya-pradesh-trasngender-public-toilet-bhopal/
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/first-community-toilet-for-transgenders-inaugurated-in-bhopal/article19786633.ece