मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क

प्रश्न-हाल ही में कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता और कंटेनर कॉर्पोरेशन के निदेशक पी.के. अग्रवाल ने किस स्टेशन पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन किया?
(a) खेड़ स्टेशन
(b) बाल्ली स्टेशन
(c) रोहा स्टेशन
(d) चित्रपुर स्टेशन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 मार्च, 2018 को कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय गुप्ता और कंटेनर कॉरपोरेशन के निदेशक पी.के. अग्रवाल ने बाल्ली स्टेशन पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन किया।
  • यह स्टेशन गोवा राज्य में मडगांव के पास कोंकण रेलवे मार्ग पर स्थित है।
  • इस पार्क के निर्माण हेतु कोंकण रेलवे और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ था।
  • 43 करोड़ रुपये राशि के निवेश से यह पार्क निर्मित किया गया है।
  • प्रारंभ में यह पार्क घरेलू यातायात का संचालन करेगा।
  • यह पार्क 81,300 वर्ग क्षेत्र में विकसित किया गया है।
  • यह लॉजिस्टिक्स पार्क घरेलू और एक्जिम कंटेनर यातायात दोनों का संचालन करने में सक्षम है।
  • यहां से कंटेनर यातायात के अतिरिक्त खुले और ढके दोनों प्रकार के वैगनों द्वारा माल ढुलाई की जा सकती है।
  • इस पार्क में 5000 वर्ग मी. क्षेत्र में कस्टम बांडेड वेयर हाउसिंग की भी व्यवस्था की जा रही है।
  • जवाहर लाल नेहरू पत्तन न्यास (जेएनपीटी), मुंबई और गोवा के बीच की दूरी लगभग 650 किमी. है।
  • बाल्ली में कंटेनर डिपो का कार्य पूरा होने के बाद कंटेनर 16-18 घंटे की अवधि के भीतर जेएनपीटी तक पहुंच सकते हैं।

संबंधित लिंक
http://www.konkanrailway.com/press/details/749
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178252
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1527237
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-miscellaneous/tp-others/konkan-railway-concor-sign-mou-to-set-up-a-multi-modal-logistics-park/article14432792.ece1
http://railanalysis.in/rail-news/multi-modal-logistic-park-inaugurated-balli-station-goa/