प्रश्न-प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना कब शुरू हुई थी?
(a) अप्रैल, 2014
(b) मार्च, 2015
(c) अगस्त, 2016
(d) अक्टूबर, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 28 मार्च, 2018 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (पीएमआरपीवाई) के कार्य क्षेत्र में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की गई।
- इस मंजूरी के तहत भारत सरकार अब सभी क्षेत्रों के लिए नए कर्मचारी के पंजीकरण की तिथि से पूर्व 3 वर्षों की अवधि तक नियोक्ता के पूर्ण ग्राह्य योगदान में योगदान देगी।
- जिसमें वर्तमान लाभार्थियों के तीन वर्षों की उनकी शेष अवधि का योगदान भी शामिल है।
- इससे यह लाभ होगा कि अनौपचारिक क्षेत्र के कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ जाएंगे तथा और अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
- प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (पीएमआरपीवाई) अगस्त, 2016 में प्रारंभ की गई थी।
- योजनांतर्गत सरकार 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक के वेतन के साथ, एक नए सार्वभौमिक खाता नंबर रखने वाले नए कर्मचारियों (जो 1 अप्रैल, 2016 या उसके बाद नियुक्त हुए हैं) के संदर्भ में कर्मचारी पेंशन योजना में नियोक्ताओं के 8.33 प्रतिशत योगदान का भुगतान कर रही है।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178194
https://labour.gov.in/sites/default/files/Cabinet%20approves%20enhancing%20the%20coverage%20of%20Pradhan%20Mantri%20Rojgar%20Protsahan%20Yojana.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=71495