मरियम सिद्दीकी

प्रश्न- ‘गीता चैंपियंस लीग प्रतियोगिता’ का मुख्य उद्देश्य हैः-
(a) अपने-अपने धर्मों में उनके ज्ञान को परखना
(b) भगवद्गीता के ज्ञान को परखना
(c) सांस्कृतिक नृत्यों के संबंध में ज्ञान को परखना
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 अप्रैल, 2015 को 12 वर्षीय मुस्लिम छात्रा मरियम सिद्दीकी ने हिंदू धर्म ग्रंथ भगवद्गीता की एक प्रतियोगित ‘गीता चैंपियंस लीग कॉन्टेस्ट’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन इस्कॉन इंटरनेशनल सोसाइटी ने किया था।
    इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में भगवद्गीता के ज्ञान को परखना था।
  • प्रतियोगिता में लगभग 195 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था जिसमें 105 निजी स्कूल तथा 90 नगर-निगम के स्कूल थे।
  • उल्लेखनीय है कि मरियम मीरा रोड स्थित कॉस्मोपोलिटन हाईस्कूल की 6वीं क्लास की छात्रा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://timesofindia.indiatimes.com/city/mumbai/Muslim-girl-in-Mumbai-wins-Gita-contest/articleshow/46789857.cms
http://www.dnaindia.com/mumbai/report-12-year-old-muslim-girl-wins-bhagavad-gita-contest-2074360
http://zeenews.india.com/news/india/muslim-girl-wins-bhagavad-gita-contest-says-humanity-is-the-ultimate-religion_1572487.html