मनीष अरोड़ा

Manish Arora

प्रश्न-अभी हाल में ही किस भारतीय फैशन डिजाइनर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
(a) मनीष अरोड़ा
(b) भानु अथैया
(c) रोहित बल
(d) रितू कुमार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 फरवरी, 2016 को भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ (The Chevalier de la legion d’ honneur) से सम्मानित किया गया।
  • मनीष को इस सम्मान से भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रेंकोइस रिचर ने अपने आवास पर सम्मानित किया।
  • मनीष को यह पुरस्कार उनके द्वारा प्रेरक कृतियों के निर्माण एवं फैशन की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान एवं फ्रांस के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया।
  • उल्लेखनीय है कि मनीष अरोड़ा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। जो नई दिल्ली में रहते हैं।
  • इन्होंने वर्ष 1994 में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली से स्नातक उपाधि प्राप्त की थी जहां उन्हें सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में सम्मानित किया गया था।
  • मनीष अरोड़ा के दो प्रसिद्ध लेबल ‘मनीष अरोड़ा’ और ‘फिश फ्राई’ नाम से जाने जाते हैं। दिल्ली में इनके ‘फिश फ्राई’ नाम की फैशन वस्त्रों की दुकानों की शृंखला भी है।
  • इन्होंने विभिन्न भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फैशन वीक में प्रतिभाग किया है, वर्ष 2006 में प्रसिद्ध भारतीय पत्रिका आउटलुक ने इन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय फैशन डिजाइनर’ के सम्मान से सम्मानित किया था।
  • वर्ष 2007 में विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम, लंदन में ‘फैशन इन मोशन’ नाम से इनके द्वारा डिजाइन वस्त्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी।
  • पुनः ‘फैब्रिक ऑफ इंडिया 2014-15’ में इनके काम की प्रदर्शनी बिक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में लगाई गयी।
  • वर्ष 2011 में इन्होंने फ्रांसीसी महिला परिधान वस्त्र निर्माता फैशन हाऊस ‘पाको रबाने’ (Paco Rabanne) के क्रिएटिव डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया था लेकिन इन्होंने मई 2012 में यह कंपनी छोड़ दी।
  • नाइट ऑफ द लीजन ऑफ द ऑनर फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस सम्मान का प्रारंभ वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने किया था।
  • ध्यातव्य है कि मनीष से पहले जुलाई 2015 में प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार सैयद हैदररजा को कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ द ऑनर (The Commandear de la legiond’ Honnear) से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ambafrance-in.org/Highest-French-Distinction-conferred-on-celebrated-designer-Manish-Arora
http://www.manisharora.com/about-manish
http://www.fdci.org/Member.aspx?mid=918346691
https://en.wikipedia.org/wiki/Manish_Arora