मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय बाघ गणना का प्रथम चरण प्रारंभ

First phase of National Tiger Census begins in Madhya Pradesh

प्रश्न-फरवरी, 2018 में मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय बाघ आकलन का प्रथम चरण शुरू किया गया। विकल्प में इस संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) प्रथम चरण 5 फरवरी, 2018 को शुरू हुआ।
(b) प्रथम चरण में मांसाहारी बाघ, तेंदुआ आदि अन्य वन्य प्राणियों के पद चिह्न और शाकाहारी प्राणियों की प्रत्यक्ष गिनती की जाएगी।
(c) इस गणना में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न राज्यों से आए हुए वॉलेन्टियर भी भागीदारी कर रहे हैं।
(d) यह गणना 5 फरवरी 2018 से 30 मार्च, 2018 तक चार चरणों में पूर्ण होगी।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 फरवरी, 2018 को मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय बाघ आकलन का प्रथम चरण प्रारंभ हुआ।
  • आगामी 7 दिनों तक संचालित इस चरण में मांसाहारी बाघ, तेंदुआ आदि वन्य प्राणियों के पद चिह्न और शाकाहारी प्राणियों की प्रत्यक्ष गिनती की जाएगी।
  • इसके अलावा वन्य प्राणियों के आवास, आहार उपलब्धता और पेड़-पौधों आदि का भी अध्ययन किया जाएगा।
  • इस गणना में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न राज्यों से आए हुए वॉलेन्टियर भी भागीदारी कर रहे हैं।
  • यह गणना 5 फरवरी, 2018 से 26 मार्च, 2018 तक चार चरणों में पूर्ण होगी।
  • राष्ट्रीय बाघ आकलन में गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के स्वयंसेवक और विषय-विशेषज्ञ भी भाग ले रहे हैं।
  • स्वयंसेवकों में युवा वर्ग के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं जिन्हें गणना के पूर्व प्रशिक्षित किया गया है।
  • जन-सामान्य की वन्य प्राणी प्रबंधन में भागीदारी सुनिश्चित करने, एकत्रित आंकड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से स्वयंसेवकों को इस गणना में शामिल करने का निर्णय किया गया है।

संबंधित लिंक
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180205N3&LocID=1&PDt=2/5/2018