‘मत्स्य-6000’ के पर्सनल स्फीयर का परीक्षण

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन ‘मत्स्य-6000’ पनडुब्बी के पर्सनल स्फीयर परीक्षण से संबंधित सही नहीं है?
(a) मत्स्य-6000, टाइटेनियम से बना 2,260 मिमी व्यास वाला एक गोलाकार संरचना है।
(b) यह अधिकतम 4,000 मीटर गहराई तक तीन सदस्यों की टीम को ले जा सकता है।
(c) इसकी वेल्डिंग प्रक्रिया के लिए 80 मिमी मोटाई और 7,100 मिमी लंबाई की हाई-पेनीट्रेशन वेल्डिंग 32 मिनट में की गई।
(d) गैर-विनाशकारी परीक्षण हेतु 7.5 MeV एक्स-रे रेडियोग्राफी सुविधा विकसित की गई।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 जुलाई, 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने घोषणा की कि ‘मत्स्य-6000’ पनडुब्बी के पर्सनल स्फीयर (मानव-आवासी गोल पिंजरे) का परीक्षण और आवश्यक सामग्री का विकास विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
  • 80 मिमी मोटाई और 7,100 मिमी लंबाई में हाई-पेनीट्रेशन वेल्डिंग को 32 मिनट की अवधि में पहली बार देश में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है।
  • मत्स्य-6000 एक 2,260 मिमी व्यास वाला टाइटेनियम से बना गोला (स्फीयर) है।
  • यह अत्यधिक दबाव (600 बार तक) और -3 डिग्री सेल्सियस तापमान तक सहन करने में सक्षम है।
  • इसमें तीन सदस्यों की एक टीम को समुद्र की 6 किमी गहराई तक ले जाने की क्षमता है।
  • यह समुद्रयान, डीप ओशन मिशन का हिस्सा है।
  • राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस गोलाकार यान के निर्माण हेतु विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), इसरो के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • गोलाकार वेसल को साकार करने में प्रमुख चुनौती विश्वसनीय, उच्च प्रवेश (80-102 मिमी मोटाई) इलेक्ट्रॉन बीम वेल्डिंग (EBW) प्रक्रिया और गैर-विनाशकारी मूल्यांकन (NDE) के लिए उच्च-ऊर्जा (7.5MeV) एक्स-रे रेडियोग्राफी सुविधा का विकास है, जो मानव-रेटेड उत्पाद के प्रमाणन के लिए आवश्यक है।
  • द्रव प्रणोदन प्रणाली केंद्र (LPSC) वेल्डिंग प्रक्रिया और NDE के लिए प्रक्रिया और अवसंरचना विकसित करने के लिए उत्तरदायी था।
  • LPSC-बेंगलुरु के पास 20 मिमी मोटाई तक वेल्डिंग करने की सुविधा और विशेषज्ञता थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.isro.gov.in/Samudrayaan_Project.html