प्रश्न – राजस्थान विधानसभा परिसर में “कारगिल शौर्य वाटिका” के निर्माण की पहल किसके द्वारा की गई?
(a) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
(b) राज्यपाल कलराज मिश्र
(c) विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
(d) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जुलाई, 2025 को राजस्थान सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा परिसर में कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण किया जा रहा है।
- इस वाटिका में हरियाली अमावस्या (24 जुलाई) पर 1100 पौधे लगाए गए।
- देवनानी ने शौर्य वाटिका में सिंदूर का पौधा रौंप कर समारोह का शुभारम्भ किया।
- कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर विधान सभा अध्यक्ष देवनानी के साथ 21 वीरांगनाएं भी विधान सभा की कारगिल शौर्य वाटिका में पौधे लगाएंगी।
- इस वाटिका में सिंदूर, एरिका पाम, सांग ऑफ इण्डिया, किसना फाइकस और क्रोटोन प्रजाति के पौधे लगाएं जाएंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://dipr.rajasthan.gov.in/press-release-detail/197902/85