मक्का के अल-हरम मस्जिद में क्रेन गिरने से 118 लोगों की मृत्यु

Al-Haram Mosque in Mecca in 118 deaths falling crane

प्रश्न-दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद कौन सी है?
(a) मस्जिद-एलनबवी
(b) इमाम अली मस्जिद
(c) अल-अजहर मस्जिद
(d) अल-हरम मस्जिद
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 सितंबर, 2015 को सऊदी अरब के धार्मिक शहर मक्का में अल-हरम नामक मस्जिद में क्रेन गिरने के कारण लगभग 118 हज यात्रियों की मृत्यु हो गयी।
  • इस हादसे में लगभग 394 लोगों को गंभीर चोटें आयी।
  • सऊदी नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार क्रेन के गिरने का कारण तेज हवाओं भरा तूफान था।
  • इस दुर्घटना में मृतक लोगों में मुख्यतः 25 बांग्लादेशी, 25 ईरानी, 23 मिस्री, 15 पाकिस्तानी, 11 भारतीय नागरिक हैं।
  • मस्जिद में गिरा क्रेन मस्जिद के विस्तार कार्य के निर्माण के लिए प्रयोग किया जा रहा था। जिसका संचालन सऊदी बिनलादिन समूह (Saudi binladin group) द्वारा किया जा रहा था।
  • सऊदी बिनलादिन समूह मस्जिद के विस्तार का नेतृत्व कर रही है।
  • ध्यातव्य है कि सउदी बिनलादिन समूह विश्व की द्वितीय सबसे बड़ी निर्माण कंपनी है।
  • इस कंपनी की स्थापना प्रसिद्ध अरबपति व्यवसायी मोहम्मद बिन लादेन ने वर्ष 1931 में की थी।
  • ध्यातव्य है कि मस्जिद अल-हरम इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र स्थल काबा को घेरने वाली मस्जिद है।
  • यह दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद का क्षेत्रफल 3,56,800 मी2 है। इसमें हज के समय 50 लाख लोग आ सकते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://en.wikipedia.org/wiki/Mecca_crane_collapse
http://english.alarabiya.net/en/News/middle-east/2015/09/11/Scores-killed-in-Makkah-crane-collapse.html
http://www.dailymail.co.uk/wires/reuters/article-3231049/Crane-falls-Meccas-Grand-Mosque-casualties-reported–Al-Arabiya.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Masjid_al-Haram