प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (EBRD) में भारत की सदस्यता के संबंध में मंजूरी दी है। इसका मुख्यालय कहां स्थित है?
(a) ब्रुसेल्स
(b) लंदन
(c) रोम
(d) पेरिस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 22 नवंबर, 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (EBRD: European Bank for Reconstruction & Development) में भारत की सदस्यता के संबंध में मंजूरी दी है।
- ईबीआरडी की सदस्यता प्राप्त करने के लिए आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- इसकी सदस्यता से भारत को निम्नलिखित फायदे होंगे-
(i) भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि में और अधिक निखार आएगा तथा इसके आर्थिक हितों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
(ii) भारत के निवेश अवसरों में बढ़ोत्तरी होगी।
(iii) इस सदस्यता से विनिर्माण, सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा में सह-वित्तपोषण अवसरों के जरिए भारत और ईबीआरडी के बीच सहयोग के अवसर बढ़ेंगे।
(iv) इससे देश में निवेश का माहौल बनाने में योगदान मिलेगा।
(v) आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के कारण रोजगार सृजन की क्षमता में विकास होगा। - उल्लेखनीय है कि ईबीआरडी की स्थापना वर्ष 1991 में हुई थी।
- इसका मुख्यालय लंदन (यू.के.) में है।
- वर्तमान में इसके अध्यक्ष सर सुमा चक्रवर्ती हैं।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173734
http://www.ebrd.com/corporate-information/london-headquarters.html
http://www.ebrd.com/who-we-are.html