मंगलौर रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व के लिए पहला कार्गो प्राप्त

प्रश्न-हाल ही में भारत ने इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड द्वारा मंगलौर में निर्मित दो रणनीतिक पेट्रोलियम रिवर्ज (एसपीआर) कंदराओं (कैवर्न) को भरने हेतु किस देश से कच्चे तेल का पहला कार्गो प्राप्त किया?
(a) सऊदी अरब
(b) संयुक्त अरब अमीरात
(c) कुवैत
(d) ईरान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 मई, 2018 को भारत ने इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड (ISPRL) द्वारा मंगलौर में निर्मित दो रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व कंदराओं (कैवर्न) में से एक कैवर्न को भरने हेतु संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से कच्चे तेल का पहला कार्गो प्राप्त किया।
  • इससे पूर्व 12 मई, 2018 को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री (स्टेट) एवं अबूधाबी के एडनॉक ग्रुप के सीईओ डॉ. सुल्तान अल जबेर ने कच्चे तेल के वाहक जहाज ‘एमटी इन्सिपिरेशन’ में 2 मिलियन बैरल कच्चे तेल भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया था।
  • यह कच्चे तेल का वाहक जहाज यूएई की अबूधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनॉक) का था।
  • फरवरी, 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा के दौरान इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड और अबूधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनॉक) के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था।
  • इस समझौते के तहत एडनॉक मंगलौर स्थित भारत की रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) यूनिट में स्वयं के खर्च पर लगभग 5.86 मिलियन बैरल कच्चे तेल का भंडारण करेगी।
  • एडनॉक द्वारा 2 मिलियन बैरल कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के अतिरिक्त कच्चे तेल की आपूर्ति इस वर्ष के उत्तरार्द्ध में मंगलौर कैवर्न को भरने के लिए की जाएगी।
  • यह पहली बार है जब किसी निजी विदेशी कंपनी द्वारा कच्चे तेल की आपूर्ति भारतीय रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व को की जा रही है।
  • ज्ञातव्य है कि भारत सरकार ने रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत तीन स्थानों यथा विशाखापत्तनम, मंगलौर एवं पदूर में 5.33 मिलियन टन (लगभग 39 मिलियन बैरल) की कुल क्षमताओं के साथ कच्चे तेल की भंडारण क्षमता का निर्माण किया है।
  • संयुक्त अरब अमीरात भारत के लिए कच्चे तेल का छठा सबसे बड़ा स्रोत है और वह कुल पेट्रोलियम आवश्यकता के लगभग 6 प्रतिशत की आपूर्ति करता है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179441
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=72325