प्रश्न-अभी हाल में ही प्रदान किए गए महर्षि बादरायण व्यास-सम्मान से पाली/प्राकृत भाषा के किस विद्वान को सम्मानित किया गया?
(a)प्रो. लक्ष्मीश्वर झा
(b)प्रो. प्रद्युम्न दुबे
(c)डॉ. धम्मदीप पंढरी वानखेडे
(d)डॉ. रत्नमोहन झा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 11 मार्च 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2015 के लिए संस्कृत पाली/प्राकृत, अरबी एवं फारसी भाषा विद्वानों को सम्मान प्रमाण पत्र एवं युवा विद्वानों को महर्षि बादरायण व्यास-सम्मान प्रदान किया।
- संस्कृत भाषा के लिए कुल 15 व्यक्तियों को राष्ट्रपति ने सम्मान पत्र प्रदान किया।
- संस्कृत भाषा के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में फिनलैंड के प्रसिद्ध भारतविद् एवं संस्कृत विद्वान आस्को पार्पोला को सम्मानित किया गया।
- अरबी भाषा के लिए राष्ट्रपति ने डॉ.ए. निज़ारुदीन एवं प्रो. मोहम्मद हस्सान खान को राष्ट्रपति सम्मान पत्र प्रदान किया।
- फारसी भाषा के लिए प्रो. गुलाम रसूल जान, प्रो. (डॉ.) मोहम्मद मुनव्वर वसूदी एवं प्रो. एहसान करीम बर्क को राष्ट्रपति सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
- संस्कृत भाषा के लिए प्रो. विरूपाक्ष वि. जड्डीपाल, डॉ. रत्नमोहन झा, डॉ. बिष्णुपद महापात्र, डॉ. प्रसाद प्रकाश जोशी, डॉ. देवी प्रसाद मिश्र को महर्षि बादरायण व्यास-सम्मान से सम्मानित किया गया।
- अरबी भाषा के लिए डॉ. हईफा शाकरी, फारसी भाषा के लिए डॉ. इमरान अहमद चौधरी एवं पालि/प्राकृत भाषा के लिए डॉ. धम्मदीप पंढरी वानखेडे को महर्षि बादरायण व्यास-सम्मान प्रदान किया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46579
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2016/mar/p201631102.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=137761
http://presidentofindia.gov.in/press-release-detail.htm?2106