प्रश्न-हाल ही में भारत-स्वीडन वर्चुअल शिखर सम्मेलन कब संपन्न हुआ?
(a) 6 मार्च, 2021
(b) 5 मार्च, 2021
(c) 3 मार्च, 2021
(d) 1 मार्च, 2021
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 5 मार्च, 2021 को भारत स्वीडन वर्चुअल शिखर सम्मेलन, 2021 संपन्न हुआ।
- इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने भाग लिया।
- वर्ष 2015 के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पांचवां संवाद है।
- उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अप्रैल, 2018 में स्टॉकहोम की यात्रा की थी।
- जबकि स्वीडन के प्रधामनंत्री स्टीफन लोफवेन ने विशेष मेक इन इंडिया सप्ताह के लिए फरवरी, 2016 में भारत की यात्रा की थी।
- गौरतलब है कि भारत और स्वीडन के बीच लोकतंत्र स्वतंत्रता, बहुलवाद और नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के साझा मूल्यों पर आधारित जीवंत एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
- दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ ही अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग कायम है।
- स्वीडन की लगभग 250 कंपनियां भारत में स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान, वाहन उद्योग, स्वच्छ तकनीक, रक्षा, भारी मशीनरी एवं उपकरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
- भारत की लगभग 75 कंपनियां भी स्वीडन में सक्रिय हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/33594/India++Sweden+Virtual+Summit