अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

International Women’s Day 2021

प्रश्न-8 मार्च, 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया गया। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र् द्वारा कब से मनाया जा रहा है?
(a) वर्ष 1980
(b) वर्ष 1995
(c) वर्ष 1975
(d) वर्ष 1985
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-“Women in Leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 World”.
  • इस दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1975 में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष’ के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को इस दिवस को मनाना प्रारंभ किया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, कानूनी प्रतिबंधों ने 27 बिलियन महिलाओं को पुरुषों के समान नौकरियों तक पहुंचने से रोक दिया।
  • वर्ष 2019 तक विश्व भर में 25 प्रतिशत से कम सांसद महिलाएं थी।
  • गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र् के सदस्य देशों द्वारा एजेंडा-2030 के तहत स्वीकृत 17 सतत विकास लक्ष्यों में ‘लक्ष्य 5’ के अंतर्गत लैंगिक समानता प्राप्त करना और सभी लड़कियों को सशक्त बनाना शामिल हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/womens-day

https://www.unwomen.org/en/news/in-focus/international-womens-day