भारत यौन अपराधी डेटाबेस रखने वाले देशों में शामिल

प्रश्न-यौन अपराधों से संबंधित डेटाबेस तैयार करने वाले 8 देशों में से किस देश में यह डेटाबेस सार्वजनिक किया जाता है?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) कनाडा
(c) अमेरिका
(d) न्यूजीलैंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 अप्रैल, 2018 को कैबिनेट के अनुसार राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो भारत में यौन अपराधों से संबंधित राष्ट्रीय डेटाबेस और यौन अपराधियों की प्रोफाइल तैयार करेगा।
  • इससे भारत भी इस प्रकार का यौन उत्पीड़न का डेटा बेस रखने वाले 8 देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।
  • पुलिस द्वारा पूर्ववर्ती सत्यापन सहित निगरानी और जांच हेतु यह आंकड़ा नियमित रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा किया जाएगा।
  • विश्वभर में केवल आठ देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, त्रिनिदाद और टोबैगो और यूनाइटेड किंगडम में यौन अपराधी डेटाबेस तैयार किया जाता है।
  • अमेरिका में यह डेटाबेस सार्वजनिक किया जाता है जबकि अन्य देशों में यह डाटावेस कानून प्रवर्तन अधिकारियों के पास होता है जिसे सार्वजनिक नहीं किया जाता।

संबंधित लिंक
https://www.financialexpress.com/india-news/india-to-join-8-countries-having-sex-offenders-database/1140944/#tie_topcommentli
https://www.nsopw.gov/?AspxAutoDetectCookieSupport=1