भारत-मोरक्को पर्यटन द्विपक्षीय बैठक, 2018

प्रश्न-17 सितंबर, 2018 को भारत-मोरक्को पर्यटन द्विपक्षीय बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) रबात
(b) नई दिल्ली
(c) मुंबई
(d) कोलकाता
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 सितंबर, 2018 को भारत-मोरक्को पर्यटन द्विपक्षीय बैठक (India-Morrcco Tourism Bilateral Meeting), 2018 नई दिल्ली में संपन्न हुई।
  • इस बैठक में भारत के केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फोंस  और मोरक्को के पर्यटन, वायु परिवहन, हस्तकला और सामाजिक अर्थव्यवस्था मंत्री मोहम्मद साजिद ने भाग लिया।
  • इस बैठक के दौरान मंत्रियों ने भारत और मोरक्को के बीच पर्यटन सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।
  • पर्यटन विकास के लिए इस बैठक में भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) और मोरक्को एजेंसी के बीच सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=%2067314
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183517