भारत फोरकास्ट सिस्टम

प्रश्न – निम्न में से ‘भारत फोरकास्ट सिस्टम’ (Bharat Forecast System) के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसे भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे द्वारा विकसित किया गया है।
(b) यह प्रणाली अब भारत में मौसम पूर्वानुमान की रेज़ॉल्यूशन को 6 किमी से बढ़ाकर 12 किमी कर देती है।
(c) यह प्रणाली ‘त्रिकोणीय घन अष्टफलकीय ग्रिड मॉडल’ (Triangular Cubic Octahedral Grid Model) पर आधारित है।
(d) यह अत्यधिक वर्षा पूर्वानुमान में 30% सुधार प्रदान करती है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 मई, 2025 को विज्ञान भवन, दिल्ली में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘भारत फोरकास्ट सिस्टम’ (Bharat Forecast System) का शुभारंभ किया।
  • यह प्रणाली भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे द्वारा विकसित की गई है
  • इस प्रणाली को दुनिया की पहली उच्च-रिज़ॉल्यूशन, पूर्णतः स्वदेशी मौसम पूर्वानुमान प्रणाली में से एक माना जा रहा है।
  • इस नई प्रणाली से भारत की मौसम पूर्वानुमान रेज़ॉल्यूशन 12 किमी से घटकर 6 किमी हो गई है।
  • इससे अब देश के हर गाँव के लिए स्थान-विशेष पूर्वानुमान उपलब्ध होगा।
  • इस प्रणाली में ‘त्रिकोणीय घन अष्टफलकीय ग्रिड मॉडल’ (Triangular Cubic Octahedral Grid Model) आधारित रीयल-टाइम मॉडलिंग का उपयोग किया गया है, जिससे अत्यधिक वर्षा पूर्वानुमान में 30% सुधार और प्रमुख क्षेत्रों में 64% तक सटीकता प्राप्त हुई है।
  • इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व चार महिला वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है।
  • यह प्रणाली न केवल भारत के किसानों, नागरिकों और नीति निर्माताओं के लिए लाभकारी है, बल्कि यह अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों को भी सटीक मौसम जानकारी प्रदान कर सकती है।
  • यह प्रणाली 20 से अधिक मंत्रालयों को मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान करती है, जैसे कि कृषि, अंतरिक्ष, परिवहन आदि।
  • इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईटीएम की हिन्दी राजभाषा पत्रिका “इन्द्रधनुष” का भी विमोचन किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/what-is-the-bharat-forecast-system-worlds-highest-resolution-forecasting-model/article69624122.ece