प्रश्न – 26 मई 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के दाहोद में आरंभ की गई परियोजनाओं के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
(b) वलसाड-दाहोद के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन प्रारंभ की गई।
(c) दाहोद में भारतीय रेल का नया संयंत्र 12000 हॉर्सपावर वाले यात्री इंजनों का निर्माण करेगा।
(d) दाहोद संयंत्र से बने पहले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को प्रधानमंत्री ने रवाना किया।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।
- इनमें कई रेलवे परियोजनाएं तथा गुजरात सरकार की विभिन्न योजनाएं शामिल हैं।
- इस मौके पर प्रधानमंत्री ने वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।
- प्रधानमंत्री ने गुजरात के दाहोद में भारतीय रेल के लोकोमोटिव निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया।
- इस अत्याधुनिक संयंत्र में 9000 हॉर्सपावर (HP) के इलेक्ट्रिक इंजन तैयार किए जाएंगे, जिनका उपयोग देश में माल परिवहन के लिए और निर्यात के उद्देश्य से किया जाएगा।
- इस अवसर पर उन्होंने इस संयंत्र में निर्मित पहले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- इनमें रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा होगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…