भारत-फिनलैंड समझौता

Cabinet approves India-Finland agreement on environmental cooperation

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत और फिनलैंड के बीच किस क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता-ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) पर्यटन
(b) स्वास्थ्य
(c) सूचना प्रौद्योगिकी
(d) पर्यावरण
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • v0 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता-ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस समझौता-ज्ञापन से दोनों देशों के बीच समानता, पारस्परिकता और पारस्परिक लाभ के आधार पर पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के क्षेत्र में घनिष्ट और दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।



  • समझौता-ज्ञापन अंतर्गत सहयोग के निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं-
  1. वायु और जल-प्रदूषण की रोकथाम और शुद्धिकरण एवं प्रदूषित मिट्टी का उपचार।
  2. खतरनाक अपशिष्ट सहित अपशिष्ट प्रबंधन और अपशिष्ट से ऊर्जा प्रौद्योगिकियां।
  3. परिपत्र (वृत्तीय) अर्थव्यवस्था का संवर्द्धन, कम कार्बन वाले उपाय और वनों सहित प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रबंधन।
  4. जलवायु परिवर्तन।
  5. पर्यावरण और वन निगरानी और डेटा प्रबंधन।
  6. समुद्र और तटीय संसाधनों का संरक्षण।
  7. महासागरीय और समुद्री द्वीपसमूहों का एकीकृत जल प्रबंधन।
  8. पारस्परिक रूप से निर्धारित किए गए अन्य क्षेत्र।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=75676

http://in.shafaqna.com/EN/07669205