भारत-पाकिस्तान स्थायी सिंधु आयोग की 116वीं बैठक‚ 2021

प्रश्न-23-24 मार्च‚ 2021 के मध्य भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी सिंधु आयोग की 116वीं बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) लाहौर
(b) इस्लामाबाद
(c) अहमदाबाद
(d) नई दिल्ली
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 23-24 मार्च‚ 2021 के मध्य भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी सिंधु आयोग की 116 वीं बैठक‚ 2021 नई दिल्ली में संपन्न हुई।
  • इस बैठक में दोनों देशों के सिंधु जल आयुक्त शामिल हुए।
  • वर्ष 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि के प्रावधानों के अनुसार‚ दोनों आयुक्त प्रति वर्ष कम से कम एक बार‚ बारी-बारी से भारत और पाकिस्तान में मिलना जरूरी है।
  • गत वर्ष यह बैठक कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दी गई।
  • बैठक में दो भारतीय जलविद्युत परियोजनाओं‚ अर्थात पाकल दुल (1000MW) और लोअर कलनाई (48MW) के डिजाइन पर चर्चा की गई।
  • क्या है सिंधु जल समझौता?
  • यह समझौता विश्व बैंक की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के मध्य वर्ष 1960 में हुई था।
  • इस समझौते पर भारत के तत्कालीन प्रधामनंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान ने कराची में हस्ताक्षर किए थे।
  • इस समझौते के तहत 6 नदियों (सिंधु‚ झेलम‚ चिनाव रावी‚ व्यास और सतलज) के पानी का बंटवारा तय हुआ‚ जो भारत से पाकिस्तान जाता है।
  • इस संधि के तहत रावी‚ सतलज तथा व्यास जैसी पूर्वी नदियों का औसत 33मिलियन (MAF) पूरी तरह इस्तेमाल के लिए भारत को दे दिया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/33717/116th_meeting_of_the_IndiaPakistan_Permanent_Indus_Commission