भारत द्वारा KPCS की मेजबानी

Inauguration of KPCS Plenary 2019
प्रश्न-KPCS (किंबर्ले प्रोसेस सर्टीफिकेशन स्कीम) से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 2019 में KPCS की मेजबानी भारत द्वारा की गई है।
(2) यह हीरों के व्यापार से संबंधित है।
(3) भारत इसके संस्थापकों में से एक है।
(4) इसकी स्थापना जनवरी, 2003 में की गई थी।
उपर्युक्त में से सही कथन का चयन कीजिए-

(a) 1, 2 व 3
(b) 1, 3 व 4
(c) 2, 3 व 4
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 18 नवंबर से 22 नवंबर, 2019 के मध्य भारत द्वारा हीरों के व्यापार से संबंधित ‘किंबर्ले प्रक्रिया प्रमाणन योजना’ (KPCS) की मेजबानी नई दिल्ली में की गई।
  • किंबर्ले प्रोसेस (KP) हीरे के व्यापार में एक महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल है जो यह सुनिश्चित करता है कि विश्व में 99.8 प्रतिशत हीरा संघर्ष मुक्त है।
  • KPCS की स्थापना 1 जनवरी, 2003 में की गई थी।
  • भारत इसके संस्थापक सदस्यों में से एक है। वर्तमान में इसमें 82 देशों के 55 सदस्य हैं।
  • किंबर्ले प्रक्रिया वैश्विक आपूर्ति शृंखला से ‘संघर्ष हीरा’ (Conslict Diamond) को हटाने के लिए एक स्वीकृति है।
  • संघर्ष हीरा-इसका अर्थ है विद्रोही आंदोलनों या उनके सहयोगियों द्वारा वैध सरकारों को कमजोर करने के उदृदेश्य से संघर्ष के लिए उपयोग किए जाने वाले हीरा लाल हीरे के नाम से जाना जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=194545

http://www.uniindia.com/kpcs-plenary-2019-inaugurated/business-economy/news/1793607.html