भारत द्वारा अगस्त माह हेतु यूएनएससी की अध्यक्षता

प्रश्न-अगस्त‚ 2021 में किस देश के द्वारा अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की गई?
(a) पाकिस्तान
(b) बांग्लादेश
(c) भारत
(d) म्यांमार
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 अगस्त‚ 2021 को भारत ने अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की।
  • ध्यातव्य है कि जनवरी‚ 2021 में भारत 2वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है।
  • परिषद की अध्यक्षता के दौरान भारत समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ‚ शांति रक्षा तथा आतंकवाद से निपटने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • ध्यातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 अगस्त‚ 2021 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का रखरखाव: समुद्री सुरक्षा (Maintenance of International peace and security: maritime security) ‘विषय पर आयोजित वर्चुअल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे’।
  • गौरतलब है कि यह पहला अवसर है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ओपन डिबेट (Open Debate) की अध्यक्षता करेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/news/india-to-take-over-as-president-of-unsc-on-august-1/article35644707.ece