प्रश्न-अगस्त‚ 2021 में उत्तराखंड सरकार द्वारा यह जानकारी दी कि आईआईटी रुड़की द्वारा ऐप विकसित किया‚ जो-
(a) प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी करेगा।
(b) यातायात के सम्बन्ध में मदद करेगा।
(c) सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा
(d) कोविड-19 के संक्रमण को कम करने में मदद करेगा।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 4 अगस्त‚ 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा विकसित ‘‘उत्तराखंड भूकम्प अलर्ट’’ नामक भूकम्प पूर्व चेतावनी (ईईब्ल्यू) मोबाइल ऐप लांच किया है।
- यह एप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध है।
- यह परियोजना उत्तरखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित है।
- भूकम्प के पूर्व चेतावनी देने वाला यह देश का पहला ऐप है।
- यह ऐप प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी करेगा।
- यह ऐप आपदा के आगमन को पहले से समझने और उसके लिए निवारक उपाय करने में मदद करेगा।
- यह भूकंपीय घटना के साथ-साथ आने के अपेक्षित समय तथा भूंकप की तीव्रता के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
- यह ऐप भूकंप के बाद किसी जगह फँसे व्यक्तियों के स्थान को बताने में सक्षम है।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://duringcontrolsummer.top/?utm_campaign=pEv9cTd8QNHYzqqr5UNFx2COHvnp_JE3r8uVIhm3Qww1&t=main7d